Kangra News: ठेकेदार के कार्यालय में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल की गेहीं लगोड़ पंचायत के खुशीनगर में शनिवार सुबह सरकारी ठेकेदार सरवन सिंह के कार्यालय में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फर्नीचर और दस्तावेजों सहित करीब 9-10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।एसडीएम अरुण शर्मा ने राजस्व विभाग के फील्ड स्टाफ को नुकसान का जायजा लेने की हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट मिलते ही सरकारी मैनुअल के अनुसार प्रभावित को राहत राशि प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि नुकसान की पुष्टि होते ही उचित मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम फील्ड रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है।उपमंडल की गेहीं लगोड़ पंचायत की निवर्तमान पंचायत प्रधान के पति सरकारी ठेकेदार सरवन सिंह के खुशीनगर स्थित आवास पर बने दफ्तर में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख कर सरवन सिंह ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी में कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑफिस का सारा सामान जल कर राख हो चुका था। आगजनी से 9-10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि उन्हें आगजनी की घटना की सूचना मिली है और उन्होंने राजस्व विभाग के फील्ड स्टॉफ के नुकसान का आंकलन करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि फील्ड रिपोर्ट मिलने के साथ ही प्रशासन सरकारी राहत मैनुअल के अनुसार राहत राशि प्रदान करेगा। संवाद

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 16:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: ठेकेदार के कार्यालय में लगी आग, 10 लाख का नुकसान #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews