बरेली: कैंट विधायक के पुश्तैनी मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख; किराए पर दे रखा है भवन
बरेली के कोतवाली क्षेत्र में बुधवार तड़के बिहारी कुंज भवन में आग लग गई। यह भवन कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का है, जिसे अभिषेक और अभिलाष को किराए पर दे रखा है। अग्निशमन टीम के मुताबिक आग से द्वितीय तल पर रखा घरेलू सामान जल गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पीसी आजाद मार्ग स्थित बिहारी कुंज भवन में लगी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन सिविल लाइन से एक फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। पुलिस बल के साथ अफसर रहे मौजूद आग भवन के द्वितीय तल पर लगी थी और वहां से धुआं निकल रहा था। एक फायरमैन को द्वितीय तल पर भेजा गया जिसने आग को पूरी तरह बुझा दिया। मौके पर नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहे। अग्निशमन कार्य पूरा होने के बाद यूनिट वापस अग्निशमन केंद्र लौट गई। अग्निशमन यूनिट ने मोटर फायर इंजन का उपयोग किया। एक होज पाइप लाइन फैलाकर पंपिंग के जरिये आग पर काबू पाया गया। फायरमैन ने द्वितीय तल पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझा दिया। इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #BjpMla #Fire #FireBrigadeNumber #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 11, 2026, 13:41 IST
बरेली: कैंट विधायक के पुश्तैनी मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख; किराए पर दे रखा है भवन #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #BjpMla #Fire #FireBrigadeNumber #VaranasiLiveNews
