अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लैब में देर रात लगी आग, दो दमकलों ने पाया काबू
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ( एएमयू ) की इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लैब में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस लाइन और बन्नादेवी फायर सर्विस स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। बन्नादेवी फायर सर्विस ऑफिसर संजीव सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका भी आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
#CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AmuNews #FireInLaboratory #AmuEngineeringLab #AmuFire #AmuLabFire #EngineeringLab #AligarhMuslimUniversity #BannadeviFireStation #SanjeevSingh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 10:04 IST
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लैब में देर रात लगी आग, दो दमकलों ने पाया काबू #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AmuNews #FireInLaboratory #AmuEngineeringLab #AmuFire #AmuLabFire #EngineeringLab #AligarhMuslimUniversity #BannadeviFireStation #SanjeevSingh #VaranasiLiveNews
