Mandi News: जान से मारने की धमकी देने पर प्राथमिकी दर्ज
भोरंज (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के तहत बल्ह बाग गांव में मलकीयत भूमि से घास चोरी करने और रोकने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता धनी राम शुक्ला निवासी बल्ह बाग तहसील भोरंज ने कहा कि बुधवार शाम को वह अपने घर के साथ लगती जमीन की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनके पड़ोस की महिलाएं उनकी मलकीयत भूमि से घास काट रही थीं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह गालीगलौज करके जान से मारने की धमकियां देनी लगी। शिकायत के आधार पर भोरंज थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले की पुष्टि एसपी बलबीर सिंह ने की है।
#FIRRegisteredForIssuingDeathThreats. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 24, 2026, 23:57 IST
Mandi News: जान से मारने की धमकी देने पर प्राथमिकी दर्ज #FIRRegisteredForIssuingDeathThreats. #VaranasiLiveNews
