Panipat News: तारकोल खरीदकर 16.83 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
पानीपत। थाना सदर क्षेत्र के गांजबड़ गांव के एक कारोबारी ने असम की सरफेस टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संचालक पर 16.83 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांजबड़ निवासी दलबीर ने बताया कि वह कुलबीर इंटरप्राइजेज के नाम से तारकोल सप्लाई का कारोबार करते हैं। उनके अनुसार, सरफेस टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संचालक अवध किशोर ठाकुर से वर्ष 2023 में कंपनी ने करीब 54 लाख रुपये का तारकोल खरीदा, लेकिन 37.17 लाख रुपये का ही भुगतान किया। शेष 16.83 लाख रुपये की मांग करने पर रकम नहीं दी गई। शिकायत में आरोप है कि बकाया राशि मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया गया। सदर थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
#FIR #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 02:55 IST
Panipat News: तारकोल खरीदकर 16.83 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज #FIR #VaranasiLiveNews
