FIFA WC: क्या अर्जेंटीना फिर रचेगी इतिहास? सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद मेसी ने बताई टीम की सबसे बड़ी ताकत

स्विट्जरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में 3-1 से जीत दर्ज करते हुए अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपनी टीम के जज्बे और लड़ने की क्षमता को सराहा है। गत चैंपियन अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड के विरुद्ध जीत के साथ लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। अर्जेंटीना अब गुरुवार को अटलांटा स्टेडियम में खेले जाने वाले सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी। मैच का रोमांच और गोल फीफा विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले मेसी इस क्वार्टर फाइनल मैच में कोई गोल तो नहीं कर सके, लेकिन वे आखिरी सीटी बजने तक मैदान पर डटे रहे और टीम का हौसला बढ़ाते रहे। मुकाबले के 10वें मिनट में एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। मगर डैन न्डोये ने 67वें मिनट में गोल के साथ स्विट्जरलैंड को 1-1 से बराबरी पर ला दिया था। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में जूलियन अल्वारेज (112वें मिनट) और लौटारो मार्टिनेज (120+1वें मिनट) के गोल की मदद से अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड टीम को 3-1 से हराया। मुकाबले के बाद मेसी ने कहा कि मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। यह बहुत मुश्किल से मिली जीत है। हमें पता था कि यह बहुत कड़ा मुकाबला होगा। आगे आने वाले मुकाबलों से पहले एक हफ्ता आराम से बिताने के लिए हमारे लिए यह कदम उठाना जरूरी था।

#Football #International #LionelMessi #FifaWorldCup2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 15:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




FIFA WC: क्या अर्जेंटीना फिर रचेगी इतिहास? सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद मेसी ने बताई टीम की सबसे बड़ी ताकत #Football #International #LionelMessi #FifaWorldCup2026 #VaranasiLiveNews