मेसी ने 200वें मैच को बनाया खास: किस मामले में की एमबाप्पे-मुलर की बराबरी? ऐसा करने वाले पहले फुटबॉलर भी बने
फीफा विश्व कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ ग्रुप-जे के अपने पहले मुकाबले में मैदान पर उतरते ही अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी ने इतिहास रच दिया। 39 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने अर्जेंटीना के लिए अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। इसके साथ ही मेसी छह अलग-अलग विश्वकप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मेसी कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। विश्व फुटबॉल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह केवल तीसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने 200वें मैच को खास बनाया और 17वें मिनट में बॉक्स के बाहर से बेहतरीन गोल दागा। यह उनका 14वां विश्वकप गोल रहा। इसके बाद उन्होंने 60वें मिनट में भी गोल दागा, जो उनके विश्वकप करियर का 15वां गोल रहा।उनके जादुई गोल का वीडियो देखें Lionel Messi goal is even outrageous in action 🤯 Argentina leads 1-0 https://t.co/vK3cvTgeUs pic.twitter.com/38aVnaBlWg — Couch Fan (@vuyo_thabethe) June 17, 2026 🤗 ¡MESSI ROMPE LAS REDES! 🇦🇷 Messi recibe un gran pase de Rodri De Paul y anota su gol 14 en Mundiales y 117 con Argentina. 📺 Sigue toda la cobertura de la Copa Mundial de la FIFA 2026 por Telemundo y Peacock#MundialTelemundo #Somos26 #FIFAWorldCup #Argentina… pic.twitter.com/cCUKmV57Ac — Telemundo Deportes (@TelemundoSports) June 17, 2026 What a angle of Messi goal #Messi #Argentina pic.twitter.com/8LcS7EbyR0 — Professorrr💰 (@XMasterrrrrs) June 17, 2026
#Football #Sports #International #FifaWorldCup2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 04:01 IST
मेसी ने 200वें मैच को बनाया खास: किस मामले में की एमबाप्पे-मुलर की बराबरी? ऐसा करने वाले पहले फुटबॉलर भी बने #Football #Sports #International #FifaWorldCup2026 #VaranasiLiveNews
