फीफा में कल क्या हुआ और आज क्या?: विश्वकप में पहली बार कतर ने हासिल किए अंक, मोरक्को ने ब्राजील से खेला ड्रॉ
फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे दिन शुरुआती दो मुकाबलों में कतर और मोरक्को जैसी टीमों ने दम दिखाया। पहले मैच में कतर का सामना स्विट्जरलैंड से हुआ। यह मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। वहीं, नेमार के बिना खेलने उतरी ब्राजील को मोरक्को के खिलाफ अपने पहले मैच में 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा। तीसरे दिन अभी तीन और मुकाबले होने हैं। विश्व कप में चौथे दिन ग्रुप चरण में कुल चार मैच खेले जाएंगे। आइए जानते हैं विश्व कप के दूसरे दिन क्या हुआ और आज क्या होगा आखिरी मिनट में बदली मैच की कहानी फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में कतर ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्विट्जरलैंड ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और 17वें मिनट में ब्रील एम्बोलो ने पेनल्टी पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले और दूसरे हाफ में स्विस टीम ने कई मौके बनाए, लेकिन कतर के गोलकीपर महमूद अबुनादा के बेहतरीन बचाव और कमजोर फिनिशिंग के कारण बढ़त नहीं बढ़ा सकी। मैच के अंतिम क्षणों में कतर ने जबरदस्त वापसी की। छह मिनट के इंजरी टाइम में 90+4वें मिनट पर मीरो मुहेइम ने शानदार हेडर लगाकर गोल किया और टीम को बराबरी दिला दी। इस गोल ने स्विट्जरलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मुकाबला 1-1 से समाप्त हुआ, जिससे कतर को टूर्नामेंट का पहला अंक मिला, जबकि बेहतर प्रदर्शन के बावजूद स्विट्जरलैंड को एक अंक से संतोष करना पड़ा। यह पहली बार है जब कतर ने फीफा विश्व कप में कोई अंक हासिल किया है। विनिसियस ने उलटफेर से बचाया दिन के दूसरे मुकाबले में खिताब की प्रबल दावेदार ब्राजील का सामना मोरक्को से हुआ। इस मैच में मोरक्को के लिए इस्माइल साबारी ने 21वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, ब्राजील ने बराबरी हासिल करने में ज्यादा देर नहीं लगाई और विनिसियस जूनियर ने 32वें मिनट में शानदार गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। पहले हाफ तक दोनों टीमों अन्य गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में ब्राजील और मोरक्को दोनों ने कई मौके बनाए पर सफल नहीं हुए। अंत में मुकाबला बराबरी पर छूटा और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा। ब्राजील इस मुकाबले में नेमार के बिना खेलने उतरी थी। अभी तीन मैच शेष फीफा विश्व कप के दूसरे दिन कुल पांच मुकाबले खेले जाने थे जिसमें से दो हो चुके हैं। अभी तीन मुकाबले और खेले जाने हैं। हैती का सामना स्कॉटलैंड से हो रहा है। वहीं, भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से ऑस्ट्रेलिया और तुर्किये की भिड़ंत होगी और फिर जर्मनी का सामना कुराकाओ से रात 10:30 बजे से खेला जाएगा। चौथे दिन होंगे चार मैच विश्व कप चौथे दिन यानी 15 जून को चार मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला नीदरलैंड और जापान के बीच रात 1:30 बजे से शुरू होगा। वहीं, तड़के 4:30 बजे से आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर का मुकाबला खेला जाएगा। 15 जून सुबह 7:30 बजे से स्वीडन और ट्यूनीशिया के बीच मैच होगा। इसके बाद दिन का आखिरी मुकाबला स्पेन और केप वर्डे के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।
#Football #International #FifaWorldCup2026 #FifaWorldCup2026TodayMatch #FifaWorldCup2026TodayMatchTime #FifaWorldCup2026TodayMatchResults #FifaWorldCup2026TodayMatchHighlights #FifaWorldCup2026YesterdayMatchHighlights #FifaWorldCup2026YesterdayHighlights #FifaWorldCup2026YesterdayWhoWon #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 04:11 IST
फीफा में कल क्या हुआ और आज क्या?: विश्वकप में पहली बार कतर ने हासिल किए अंक, मोरक्को ने ब्राजील से खेला ड्रॉ #Football #International #FifaWorldCup2026 #FifaWorldCup2026TodayMatch #FifaWorldCup2026TodayMatchTime #FifaWorldCup2026TodayMatchResults #FifaWorldCup2026TodayMatchHighlights #FifaWorldCup2026YesterdayMatchHighlights #FifaWorldCup2026YesterdayHighlights #FifaWorldCup2026YesterdayWhoWon #VaranasiLiveNews
