FIFA WC: फ्रांस के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले से पहले स्वीडन को झटका, जानिए क्यों बाहर हुए स्टार डिफेंडर इसाक हिएन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के खिलाफ होने वाले बेहद महत्वपूर्ण नॉकआउट मैच से ठीक पहले स्वीडन की फुटबॉल टीम के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार डिफेंडर इसाक हिएन हैमस्ट्रिंग इंजरी (मांसपेशियों में खिंचाव) की गंभीर चोट के चलते इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 27 साल के इस स्टार खिलाड़ी को यह चोट गुरुवार को जापान के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान लगी थी, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था। इस ड्रॉ मैच के नतीजे के साथ ही स्वीडन ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की की थी और तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ 8 टीमों में शामिल रहते हुए नॉकआउट चरण का टिकट हासिल किया था। स्वीडिश फुटबॉल एसोसिएशन (एसवीएफएफ) ने शनिवार को इसाक की चोट की पुष्टि करते हुए बताया कि वह अब इस वर्ल्ड कप में आगे नहीं खेल पाएंगे और रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) शुरू करने के लिए अपने क्लब वापस लौटेंगे।

#Football #International #FifaWorldCup2026 #IsakHien #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 12:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




FIFA WC: फ्रांस के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले से पहले स्वीडन को झटका, जानिए क्यों बाहर हुए स्टार डिफेंडर इसाक हिएन #Football #International #FifaWorldCup2026 #IsakHien #VaranasiLiveNews