सलमा हायेक की मौजूदगी...शकीरा का डांस शो: फीफा विश्वकप 2026 की पहली रात होगी शानदार! कब-कहां देख सकेंगे लाइव?

फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून को मैक्सिको सिटी में शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा। शकीरा, बर्ना बॉय, जे बाल्विन और कई अन्य इंटरनेशनल सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस देंगे। हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेससलमा हायेक स्पेशल गेस्टहोंगी। भारतीय दर्शक 11 जून कोरात 11 बजे से इसका सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। आइए जानते हैं कि फीफा विश्व कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन धमाल मचाएगा और आप कब और कहां इसे लाइव देख सकेंगे फीफा विश्व कप 2026 का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। 48 टीमों और 104 मैचों वाला यह अब तक का सबसे बड़ा फुटबॉल विश्व कप होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत सह-मेजबान मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले से होगी, लेकिन उससे पहले मेक्सिको सिटी में एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इस बार फीफा ने अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में तीन अलग-अलग उद्घाटन समारोह की योजना बनाई है, जिनका एक कॉमन थीम होगा। पहला और सबसे बड़ा कार्यक्रम मैक्सिको सिटी में आयोजित होगा।

#Football #Sports #International #FifaWorldCup2026 #OpeningCeremony #Shakira #BurnaBoy #SalmaHayek #MexicoCity #FifaWorldCupLiveStreaming #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 12:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सलमा हायेक की मौजूदगी...शकीरा का डांस शो: फीफा विश्वकप 2026 की पहली रात होगी शानदार! कब-कहां देख सकेंगे लाइव? #Football #Sports #International #FifaWorldCup2026 #OpeningCeremony #Shakira #BurnaBoy #SalmaHayek #MexicoCity #FifaWorldCupLiveStreaming #VaranasiLiveNews