Noida News: जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार पर मुकदमा

दादरी (संवाद)। ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी में बिजली और पानी की समस्या को लेकर हुए विवाद के बाद दो लोगों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर म्यू स्थित ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी के निवासी देवेंद्र पंवार और नीरज कुमार के विला संख्या-17 और 18 में बिजली कनेक्शन एवं पानी की आपूर्ति से संबंधित समस्या चल रही थी। इस संबंध में वे 16 मई से सोसाइटी प्रबंधन से लगातार संपर्क कर रहे थे। आरोप है कि सोसाइटी में आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान समस्या के समाधान को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान निखिल वकील ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। शिकायतकर्ताओं द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पीड़ित देवेंद्र पंवार की शिकायत पर निखिल वकील, पंकज वीर श्रीवास्तव, विभोर राठी और अमित गौड़ के खिलाफ कोतवाली दादरी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

#Fgds #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 14:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fgds



Noida News: जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार पर मुकदमा #Fgds #VaranasiLiveNews