Kangra News: गगल एयरपोर्ट की अधिग्रहित भूमि पर 1.15 करोड़ से होगी तारबंदी
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तहत अधिग्रहित भूमि पर तारबंदी का रास्ता साफ हो गया है। अदालत में भूमि संबंधित याचिका खारिज होने के बाद पर्यटन विभाग ने फेंसिंग का कार्य शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।इसके लिए करीब 1.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुका है और भूमि अधिग्रहण के अवार्ड भी जारी हो चुके हैं।अधिग्रहित भूमि पर तारबंदी का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। याचिका के चलते कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था लेकिन अब कानूनी अड़चन दूर होने से निर्माण आगे बढ़ सकेगा। फेंसिंग से अधिग्रहित जमीन की सीमाओं को सुरक्षित करने और अतिक्रमण की आशंका रोकने में मदद मिलेगी।जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि जो भूमि विभाग के अधीन आती जाएगी, वहां तारबंदी करवाई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
#FencingToBeInstalledOnAcquiredLandAtGaggalAirportAtACostOfRs1.15Crore #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2026, 01:29 IST
Kangra News: गगल एयरपोर्ट की अधिग्रहित भूमि पर 1.15 करोड़ से होगी तारबंदी #FencingToBeInstalledOnAcquiredLandAtGaggalAirportAtACostOfRs1.15Crore #VaranasiLiveNews
