चीन गए ट्रंप, वेंस को याद आई 36 साल पुरानी फिल्म: प्रोटोकॉल से बंधे हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति; क्या है मामला?

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक दिलचस्प टिप्पणी करते हुए कहा कि जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विदेश दौरे पर होते हैं, तो उन्हें व्हाइट हाउस में अकेलापन महसूस होता है, ठीक वैसे ही जैसे फिल्म 'होम अलोन' के किरदार को हुआ था। यह भी पढ़ें- ईरान ने UAE को धमकाया: अराघची बोले- इस्राइल से साठगांठ पड़ेगी महंगी, अरब ने नेतन्याहू के दावों को नकारा ट्रंप-वेंस एक साथ नहीं कर सकते यात्रा दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप इस समय चीन के आधिकारिक दौरे पर हैं और शनिवार को अमेरिका लौटेंगे। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी सीक्रेट सर्विस के नियमों के अनुसार, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति एक साथ विदेश यात्रा नहीं कर सकते, ताकि देश की सत्ता व्यवस्था सुरक्षित बनी रहे। इसी वजह से वेंस अमेरिका में ही रहकर व्हाइट हाउस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। व्हाइट हाउस में क्यों होता है सन्नाटा पत्रकारों से बातचीत के दौरान जेडी वेंस ने हल्के अंदाज में कहा कि जब वे व्हाइट हाउस में प्रवेश करते हैं, तो वहां बहुत सन्नाटा होता है और कुछ पल के लिए उन्हें समझ ही नहीं आता कि क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें फिल्म के बाल कलाकार मैकॉले कल्किन की तरह महसूस होता है, जो फिल्म में घर पर अकेला छूट जाता है। यह भी पढ़ें- मोदी जैसा कोई नहीं: पीएम के मुरीद हुए नॉर्वे के पूर्व पर्यावरण मंत्री सोल्हेम, बताया हरित विकास का गारंटर (ये खबर अपडेट की जा रही है)

#World #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 03:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World National



चीन गए ट्रंप, वेंस को याद आई 36 साल पुरानी फिल्म: प्रोटोकॉल से बंधे हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति; क्या है मामला? #World #National #VaranasiLiveNews