Noida News: बुद्ध का मध्यम मार्ग विकास और पर्यावरणीय सततता
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 27–28 अप्रैल को द नेक्सस इम्परेटिव एनवायरनमेंट, पब्लिक हेल्थ एंड पॉलिसी फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में देशभर से करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 115 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। विशेषज्ञों ने पर्यावरण, जनस्वास्थ्य और नीति के बीच संतुलन और सतत विकास पर जोर दिया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) गगनदीप बख्शी रहे, इसके साथ ही जेएनयू, आईआईटी दिल्ली और अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम के दौरान उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सहयोग पर भी विशेष चर्चा हुई। आयोजकों ने कहा कि बुद्ध का मध्यम मार्ग आज विकास और पर्यावरण के संतुलन का संदेश देता है।
#Sdgf #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 20:46 IST
Noida News: बुद्ध का मध्यम मार्ग विकास और पर्यावरणीय सततता #Sdgf #VaranasiLiveNews
