Noida News: प्रबंधक पर पूर्व कर्मचारी ने किया हमला
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में कंपनी से निकाले गए एक कर्मचारी ने प्रबंधक पर हमला कर दिया। इसके बाद अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-59 सी ब्लॉक स्थित एक कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर अजय सक्सेना ने पुलिस से शिकायत की है कि कंपनी में खोड़ा काॅलोनी का रहने वाला एक युवक टीम लीडर के पद पर कार्यरत था। गलत व्यवहार करने के चलते युवक को पिछले दिनों कार्यालय से निकाल दिया गया था। आरोप है कि युवक कई दिन से अजय का पीछा कर रहा है। शनिवार को एयरटेल बिल्डिंग के पास युवक ने अजय पर हमला कर मारपीट की। एडीसीपी मनीषा सिंह का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
#Sfgd #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 20:00 IST
Noida News: प्रबंधक पर पूर्व कर्मचारी ने किया हमला #Sfgd #VaranasiLiveNews
