Mainpuri: डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, पिता के सामने बेटे की दर्दनाक माैत; परिवार में मचा कोहराम

मैनपुरी के बेवर में पुत्र के साथ कस्बा बाजार से शुक्रवार दोपहर बाइक पर बैठ कर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा डंपर की टक्कर से हुआ। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है। गांव नगला गढ़ी निवासी दीनदयाल सिंह (85) सेवानिवृत्त शिक्षक थे। वह बेटे कमलेश के साथ बाजार गए थे। दोपहर को लौटते समय एनएच 92 ग्वालियर-बरेली हाईवे पर गांव नगला केहरी से पहले बेवर की तरफ से आ रहे डंपर ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दीनदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए, पुत्र कमलेश को मामूली चोट लगी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर को कब्जे में लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

#CityStates #Mainpuri #MainpuriRoadAccident #UpPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 14:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mainpuri: डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, पिता के सामने बेटे की दर्दनाक माैत; परिवार में मचा कोहराम #CityStates #Mainpuri #MainpuriRoadAccident #UpPolice #VaranasiLiveNews