कहां लापता हो गई किशोरी?: सिर दर्द कहकर घर के लिए निकली, थाने पहुंच पिता ने कहा- बेटी का अपहरण हो गया

वेवसिटी क्षेत्रांतर्गत में एक किशोरी से लापता होने की खबर सामने आई है। जहां एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। परिजनों से सिर दर्द कहकर झुग्गी पर किशोरी गई थी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित पिता किरपाल निवासी बुद्ध बाजार महरौली वेवसिटी वीवीआईपी सोसाइटी पार्क टाउन में मजदूरी करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 31 जुलाई को उनके साथ मजदूरी करने आदित्य वर्ल्ड सिटी गई थी। शाम करीब 6 बजे उसने सिर दर्द होने की बात कहकर झुग्गी पर जाने की बात कही, शाम को जब वे काम के बाद झुग्गी पर पहुंचे तो किशोरी वहां नहीं मिली। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश किया। लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाना वेवसिटी में पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराकर बेटी की तलाश कराने की गुहार लगाई है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। किशोरी की तलाश के लिए सम्भावित स्थानों पर तलाश की जा रही है, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

#CityStates #Ghaziabad #GhaziabadNews #CrimeNews #UpNews #UttarPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 19:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कहां लापता हो गई किशोरी?: सिर दर्द कहकर घर के लिए निकली, थाने पहुंच पिता ने कहा- बेटी का अपहरण हो गया #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadNews #CrimeNews #UpNews #UttarPradesh #VaranasiLiveNews