Kurukshetra News: सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। सड़क पर आए कुत्ते को बचाने की कोशिश में पिता-पुत्र हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मृतक की पहचान बाबैन गांव के रहने वाले 60 वर्षीय चंदा राम के रूप में हुई है। घायल सतप्रकाश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बुधवार को अपने पिता के साथ शाहाबाद अपने निजी काम से जा रहे थे। करीब साढ़े सात बजे रास्ते में हरि सिंह माजरा गांव के निकट शैलर मिल के पास अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के लिए जैसे ही उन्होंने बाइक के ब्रेक मारे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में उनके पिता के सिर, बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं व उनको भी गंभीर चोटें आई। वह राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के दौरान उनके पिता चंदा राम की मौत हो गई। थाना प्रभारी बाबैन निरीक्षक राजीव ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से रुका आया था, जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। संवाद
#FatherDies #SonInjuredInRoadAccident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 03:07 IST
Kurukshetra News: सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल #FatherDies #SonInjuredInRoadAccident #VaranasiLiveNews
