दो मासूम बेटे और पिता की लाश: एक साथ उठीं तीन अर्थियां, चीत्कारों ने चीरा कलेजा; दृश्य देख रो पड़ा पूरा गांव

जैकेट खरीदने के लिए दो मासूम बच्चों को बाइक पर बैठाकर निकले तेजवीर को क्या पता था कि यह सफर परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगा। रास्ते में तेज रफ्तार लीडर वाहन की टक्कर से पिता और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। शुक्रवार को तीनों का अंतिम संस्कार हुआ तो एक साथ उठीं तीन अर्थियों को देखकर पूरा गांव रो पड़ा। पत्नी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कई बार वे बेहोश हो गईं। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कठौली निवासी तेजवीर बृहस्पतिवार को अपनी तीन वर्षीय बेटी गीता और चार वर्षीय बेटे युवराज को बाइक पर बैठाकर जैकेट खरीदने वाहनपुर जा रहे थे। गांव से करीब दो मिनट आगे ही पहुंचे थे कि पीछे से आए लीडर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लीडर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में गीता और युवराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तेजवीर ने मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में लीडर चालक दलवीर निवासी जंगलपुर थाना बागवाला भी जख्मी हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

#CityStates #Etah #Agra #Firozabad #Mathura #Kasganj #UttarPradesh #EtahRoadAccident #FatherAndTwoChildrenKilled #Tejveer #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 12:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दो मासूम बेटे और पिता की लाश: एक साथ उठीं तीन अर्थियां, चीत्कारों ने चीरा कलेजा; दृश्य देख रो पड़ा पूरा गांव #CityStates #Etah #Agra #Firozabad #Mathura #Kasganj #UttarPradesh #EtahRoadAccident #FatherAndTwoChildrenKilled #Tejveer #VaranasiLiveNews