Jhansi News: दुकान पर हमला करके पिता-पुत्र को किया चोटिल
झांसी। प्रेमनगर के हंसारी में सेंट्रल बैंक के सामने स्थित एक दुकान में घुसकर आरोपियों ने पिता-पुत्र को पीट डाला। घायल पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सदर बाजार के सिमराहा निवासी शेखर राय ने पुलिस को बताया कि रविवार रात 8:30 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान में घुस आए। आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर उनके पिता जैन सिंह पहुंचे। उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। विरोध करने पर मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो
#FatherAndSonInjuredInAttackOnShop #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 03:03 IST
Jhansi News: दुकान पर हमला करके पिता-पुत्र को किया चोटिल #FatherAndSonInjuredInAttackOnShop #VaranasiLiveNews
