UP: क्या जिंदा है मोसीम? 93 लावारिस शवों से नहीं मिला DNA, पांचों आरोपी नार्को टेस्ट को तैयार; खुलेंगे दफन राज

फतेहपुर जिले में हथगाम थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के करीब 15 माह से लापता मो. मोसीम की तलाश में पुलिस वैज्ञानिक जांच के सहारे विवेचना आगे बढ़ा रही है। मोसीम की मां के डीएनए का सात जिलों में मिले 93 लावारिस शवों से मिलान कराया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब पुलिस मामले में नामजद पांच आरोपियों का नार्को टेस्ट कराएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद जांच में तेजी आई है। मो. मोसीम मुंबई में रहता था। फरवरी 2025 में गांव रसूलपुर लौटा था। परिजन का आरोप है कि 21 फरवरी 2025 को गांव के धर्मेंद्र पासवान, बबलू यादव, अनुरुद्ध यादव, अखरी निवासी रौनक सिंह और पट्टीशाह निवासी कल्लू कुरैशी उसे अपने साथ ले गए थे। किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट भी हुई थी।

#CityStates #Kanpur #Fatehpur #UttarPradesh #FatehpurNews #FathepurCrimeNews #UpCrimeNews #UpPolice #FatehpurMissingYouth #NarcoTest #ForensicExamination #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 01:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: क्या जिंदा है मोसीम? 93 लावारिस शवों से नहीं मिला DNA, पांचों आरोपी नार्को टेस्ट को तैयार; खुलेंगे दफन राज #CityStates #Kanpur #Fatehpur #UttarPradesh #FatehpurNews #FathepurCrimeNews #UpCrimeNews #UpPolice #FatehpurMissingYouth #NarcoTest #ForensicExamination #VaranasiLiveNews