Fatehpur: बिजली चोरी में पूर्व विधायक, भाई व भतीजे पर रिपोर्ट, कटिया डालकर चला रहे थे निजी नलकूप
चांदपुर थाने के कौंह गांव के पूर्व विधायक तथा भाई व भतीजे पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कौंह गांव के आदित्य पांडे तथा राजेश पांडे व आशीष पांडे के निजी नलकूप पोल से कटिया डालकर चलाए जा रहे थे। अवैध कनेक्शन की जांच करने प्रवर्तन टीम शुक्रवार को कौंह गांव पहुंची थी। जिसे चोरी से नलकूप चलते मिले। प्रवर्तन दल के अवर अभियंता सुभाष चंद्र गौतम ने एंटी थेफ्ट विद्युत थाना फतेहपुर में भारतीय विद्युत संशोधन अधिनियम 2003 धारा 135-1(a) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवैध कनेक्शन की जांच के समय उपस्थित व्यक्ति वैध कागजात नहीं दिखा पाए। टीम ने वीडियो ग्राफी के साथ कार्रवाई की है। वीडियो ग्राफी की सीडी रिपोर्ट में सम्मिलित की गई है। बताते चलें आदित्य पांडेय जहानाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक हैं। राजेश पांडे उनके भाई और आशीष पांडे भतीजे हैं। प्रवर्तन दल के अवर अभियंता सुभाष चंद्र गौतम ने बताया 7.5 हॉर्स पावर की तीनों नलकूपों में बिजली चोरी पकड़ी गई है।मौके पर प्रवर्तन दल प्रभारी उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह तथा मुख्य आरक्षी रईस खान,अमरनाथ, बृजेश कुमार सिंह, आशुतोष प्रजापति भी रहे।
#CityStates #Fatehpur #Kanpur #UttarPradesh #FatehpurNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 11:05 IST
Fatehpur: बिजली चोरी में पूर्व विधायक, भाई व भतीजे पर रिपोर्ट, कटिया डालकर चला रहे थे निजी नलकूप #CityStates #Fatehpur #Kanpur #UttarPradesh #FatehpurNews #UpNews #VaranasiLiveNews
