Fatehpur Accident: ट्रैक्टर-कार की जोरदार भिड़ंत, दामाद और ससुर की मौत, किशोर गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में मर्का रोड पर सिंधुतारा गांव के पास बृहस्पतिवार स्विफ्ट डिजायर व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक किशोर घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद पर परिजनों ने हंगामा काटा। दिवंगत पंजाब प्रांत के लुधियाना निवासी सतीश (28) व उसका ससुर राजकुमार (47) थे। घायल मोहित(13) है। सतीश अपनी बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने असोथर थाने के जरौली गांव आए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
#CityStates #Kanpur #Fatehpur #FatehpurNews #FatehpurCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 13:11 IST
Fatehpur Accident: ट्रैक्टर-कार की जोरदार भिड़ंत, दामाद और ससुर की मौत, किशोर गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती #CityStates #Kanpur #Fatehpur #FatehpurNews #FatehpurCrimeNews #VaranasiLiveNews
