Noida News: फैशन वॉक ने खींचा ध्यान

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-122 में आयोजित दो दिवसीय दिवाली उत्सव के पहले दिन करीब पांच हजार लोगों की भीड़ उमड़ी। 'जीवन का चक्र' थीम पर आयोजित फैशन वॉक ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के निवासियों ने उत्साह से भाग लिया। मेले में खान-पान के स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासियों ने परिवार के साथ मेले में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

#FashionWalkDrewAttention #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 19:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: फैशन वॉक ने खींचा ध्यान #FashionWalkDrewAttention #VaranasiLiveNews