Farrukhabad: अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक गंगा में डूबा, खोजबीन जारी
फर्रुखाबाद में कमालगंज कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी राहुल हलवाई उर्फ लखपति (22) सोमवार दोपहर पड़ोसी मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रामसिंह वर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महमदगंज मड़ैयन घाट पर गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे राहुल अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। तभी वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। साथियों के चिल्लाने पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी पर पुलिस व परिजन भी घाट पर पहुंच गए। आजाद नगर भटपुरा से पहुंचे गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की।
#CityStates #Farrukhabad #Kanpur #FarrukhabadNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 16:32 IST
Farrukhabad: अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक गंगा में डूबा, खोजबीन जारी #CityStates #Farrukhabad #Kanpur #FarrukhabadNews #UpNews #VaranasiLiveNews
