Farrukhabad: गंगा के गहरे पानी में डूबी शिवा, डॉक्टरों ने कहा- अब यह दुनिया में नहीं रही, चार की ऐसे बची जान
फर्रुखाबाद जिले में कंपिल थाना क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी अनुराग त्रिपाठी दिगंबर जैन मंदिर में मैनेजर हैं। शनिवार सुबह लगभग दस बजे अनुराग के बहनोई जनपद इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी योगेश त्रिपाठी अन्य परिजन के साथ जनपद बदायूं के अटैना घाट पर गंगा नहाने गए थे। नहाने के दौरान चार लोग गहरे पानी में डूबने लगे। आसपास किनारे पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाल लिया। वहीं, योगेश की पुत्री शिवा (15) गहरे पानी में जाने से डूब गई। गोताखोरों ने मशक्कत के बाद किशोरी को पानी से बाहर निकला। परिजन किशोरी को सीएचसी कायमगंज ले गए। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत शोषित कर दिया। परिजन शव इटावा लेकर चले गए।
#CityStates #Kanpur #Farrukhabad #FarrukhabadNews #FarrukhabadCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 15:14 IST
Farrukhabad: गंगा के गहरे पानी में डूबी शिवा, डॉक्टरों ने कहा- अब यह दुनिया में नहीं रही, चार की ऐसे बची जान #CityStates #Kanpur #Farrukhabad #FarrukhabadNews #FarrukhabadCrimeNews #VaranasiLiveNews
