Farrukhabad: दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जलकर राख

कंपिल कस्बा के मुख्य चौराहे पर निशांत सैनी की फास्टफूड की दुकान है। रविवार रात करीब 9.30 बजे निशांत दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 11 बजे पड़ोसियों ने दुकान से धुआं निकलता देख सूचना दुकानदार को दी। मौके पर दुकानदार को सामान जलता मिला। स्थानीय संसाधनों से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित दुकानदार के अनुसार 14 रिफाइंड टीन ,6 घी की टीन, दो बोरी चीनी, 2 बोरी बेसन, 8 बोरी मैदा सहित डेढ़ लाख का सामान आग में जल गया। दुकानदार ने बताया दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं हैं। इससे आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।

#CityStates #Farrukhabad #Kanpur #FarrukhabadNews #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 11:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Farrukhabad: दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जलकर राख #CityStates #Farrukhabad #Kanpur #FarrukhabadNews #UpNews #VaranasiLiveNews