Hathras News: गृह क्लेश के चलते किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, जांच शुरू

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में हाथरस रोड स्थित गांव गिनौली किशनपुर निवासी 35 वर्षीय किसान रिंकू यादव ने गृह क्लेश के चलते शुक्रवार की रात घर के सामने खड़े जामुन के पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि रिंकू यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह का अपनी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी ज्यादातर मायके में रहती थी। इस कारण रिंकू तनाव में रहते थे। चार बच्चों के लालन-पालन में उन्हें परेशानी हो रही थी। शुक्रवार की रात उनका पत्नी से दोबारा विवाद हुआ। इस कारण वह काफी तनाव में आ गए और रात्रि में पेड़ की डाली में रस्सी बांधकर गले में फंदा लगा लिया। ग्रामीणों ने सुबह उन्हें फंदे पर लटका देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। आनन-फानन उन्हें उतारकर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

#CityStates #Hathras #FarmerCommitsSuicide #SuicideByHanging #HathrasRoad #GinoliKishanpur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 16:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hathras News: गृह क्लेश के चलते किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, जांच शुरू #CityStates #Hathras #FarmerCommitsSuicide #SuicideByHanging #HathrasRoad #GinoliKishanpur #VaranasiLiveNews