Chamoli News: रस्साकशी में फरकिया की महिलाओं ने नीती को हराया

फोटोवाइब्रेंट विलेज के सीमांत गांवों में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्ननीती, गमशाली, बांपा और फरकिया के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम महिला व बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर की गई भागीदारी संवाद न्यूज एजेंसीगोपेश्वर। वाइब्रेंट विलेज के सीमांत गांवों में खेलों को बढ़ावा देने और पलायन रोकने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं रविवार को संपन्न हो गईं। 25 से 27 जून तक नीती, गमशाली, बांपा और फरकिया गांवों में आयोजित प्रतियोगिताओं में महिला एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रस्साकशी में फरकिया की महिलाओं ने नीती को हराया। जिला प्रशासन और खेल विभाग चमोली की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान हुई महिला नींबू-चम्मच दौड़ में ऊषा (गमशाली) ने प्रथम, इंदू रावत (फरकिया) ने द्वितीय और नर्मदा (गमशाली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन टांग दौड़ में 26 महिलाओं की 13 जोड़ियों ने भागीदारी की जिसमें कमला देवी-रमेशी देवी प्रथम, संगीता-रंजना द्वितीय व जयंती-विमला तृतीय रहे। रस्सीकूद में यशोेदा, दिव्या व कमला ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में फरकिया की महिलाओं ने नीती को हराया। बालिका वर्ग के रस्सीकूद में सृष्टि, निशा व ममता और तीन टांग दौड़ में भावना-रिया, सृष्टि-निशा व हंसी-भूमिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट विग्नेश्वर कुमार, इंस्पेक्टर गजेंद्र राणा और एसआई नीरज ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह, राकेश कुंवर, अनिल रावत, कुंवर सिंह, नवीन कुंवर, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जयदीप झिंक्वाण ने किया।

#FarkiyaWomenDefeatedNeetiInTheTug-of-war. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 16:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: रस्साकशी में फरकिया की महिलाओं ने नीती को हराया #FarkiyaWomenDefeatedNeetiInTheTug-of-war. #VaranasiLiveNews