यूपी: दीवार ढहने से तालाब में समाया पूरा परिवार, दो सगी बहनों की मौत, सोते समय अचानक हुआ हादसा; कोहराम
वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी पुलिस चौकी के बच्छाव गांव में दर्दनाक घटना हुई है। गांव के पश्चिमपुरा में अय्युदीन उर्फ कल्लू अपने परिवार के साथ तालाब किनारे मकान बनाकर रहते हैं। इनके साथ चार भाई का परिवार भी रहता है। बीती रात कमरे के बाहर लगे टीन शेड में अय्युदीन उर्फ कल्लू, पत्नी तबस्सुम, बेटा अख्तर, बेटी रोशनी (8 वर्ष), आफिया (6 वर्ष), फलक (4 वर्ष) सोए थे। देर रात में तालाब के तरफ की दीवार अचानक गिर गई, जिससे चौकी पर सो रहे परिजन तालाब के अंदर चले गए। किसी तरह और अय्युदीन उर्फ कल्लू, तबस्सुम, अख्तर, रोशनी बाहर निकल आए। वहीं आफिया और फलक तालाब में अंदर चली गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दी। रात होने के कारण ग्रामीण और पुलिस भी तालाब में ज्यादा पानी होने के कारण विवश थे। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने सुबह आफिया और फलक को खोजकर पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
#CityStates #Varanasi #VaranasiWallCollapses #VaranasiNews #VaranasiPolice #BreakingNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 11, 2026, 09:39 IST
यूपी: दीवार ढहने से तालाब में समाया पूरा परिवार, दो सगी बहनों की मौत, सोते समय अचानक हुआ हादसा; कोहराम #CityStates #Varanasi #VaranasiWallCollapses #VaranasiNews #VaranasiPolice #BreakingNews #VaranasiLiveNews
