Panipat News: एमसीएच विंग के उद्घाटन से पहले ही गिरी फॉल सीलिंग

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में नवनिर्मित मदर एंड चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) विंग के उद्घाटन से पहले ही इसके निर्माण कार्य और गुणवत्ता की पोल खुल गई है। सोमवार को विंग के प्रथम तल पर स्थित प्रसव वार्ड (लेबर वार्ड) की फॉल सीलिंग अचानक नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि अभी तक यहां मरीजों की शिफ्टिंग नहीं हुई थी, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद अस्पताल भवन के फर्श से लेकर छत तक के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।प्रथम दृष्टया में सामने आया है कि फॉल सीलिंग गिरने का मुख्य कारण पानी की भारी लीकेज है। प्रसव वार्ड के अलावा विंग के अन्य हिस्सों में भी सीलिंग से पानी रिसता हुआ साफ नजर आ रहा है। इस तकनीकी खामी और हादसे के कारण स्वास्थ्य विभाग सोमवार से विंग में प्रस्तावित ओपीडी सेवाओं की शुरुआत नहीं कर पाया।पहले चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की थी योजना : स्वास्थ्य विभाग की पहले यह योजना थी कि एमसीएच विंग के निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही एक-एक मंजिल (तल) पर इलाज और ओपीडी शुरू कर दी जाए। इसके लिए बेड, व्हीलचेयर और कई आधुनिक मशीनें भी विंग में पहुंच चुकी हैं और उन्हें इंस्टॉल करने का काम चल रहा है। लेकिन, उद्घाटन से पहले ही छत गिरने और पानी की लीकेज की समस्या सामने आने के बाद विभाग ने अपनी रणनीति बदल दी है। अब मरीजों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए चरणबद्ध तरीके से शुरुआत करने का फैसला टाल दिया गया है। ऑपरेशन थिएटर भी अभी अधूरे : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, विंग के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) भी अब तक पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाए हैं।

#FalseCeilingCollapsesEvenBeforeTheInaugurationOfTheMCHWing. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: एमसीएच विंग के उद्घाटन से पहले ही गिरी फॉल सीलिंग #FalseCeilingCollapsesEvenBeforeTheInaugurationOfTheMCHWing. #VaranasiLiveNews