फैक्ट चेक: मध्य प्रदेश में किसानों के प्रदर्शन का पुराना वीडियो दिल्ली विरोध का बताकर किया जा रहा शेयर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। इसके साथ ही पुलिस सड़क पर घेराबंदी करती नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली प्रदर्शन का है। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो करीब तीन महीने पुरानामध्य प्रदेश का है। बता दें कि दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के व्यापक पुनरीक्षण में अनियमितताओं को लेकरविरोध प्रदर्शन हुए हैं। क्या है दावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली प्रदर्शन का वीडियो है। वाइज ऑफ लस्साना सुरनकोटे नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, दिल्ली जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन। पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। इसी तरह के अन्य पोस्ट के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। वहीं, आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। पड़ताल इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एटीएन नाम के फेसबुक यूजर के अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 29 जुलाई 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि भोपाल किसान आंदोलन: एमएसपी की मांग को लेकर किसानों का बड़ा प्रदर्शन, शहर में हलचल! इसके बाद हमें Kiran Mane नाम के फेसबुक यूजर अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो में यह बताया गया है कि मध्य प्रदेश में किसान सड़कों पर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के घर की ओर कूच किया है। आज उन्हें मुख्यमंत्री के घर से सात किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया। वे सड़कों पर ही बैठे हैं। वे अपने साथ राशन और पानी जैसी जरूरी चीजें भी लाए हैं। यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो लगभग तीन महीना पुरान है। इसके बाद आगे की पड़ताल के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में हमें वायरल वीडियो से संबंधित कुछ तस्वीर देखने को मिली। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि मध्य प्रदेश में किसान सड़क पर उतर आए हैं। मूंग की पूरी उपज समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुई संयुक्त किसान मोर्चा की पदयात्रा अब प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीब पहुंच गई है। पदयात्रा औबेदुल्लागंज पहुंच चुकी है, जहां बड़ी संख्या में किसान जुट रहे हैं। पड़ताल का नतीजा हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को तीन महीना पुराना पाया है। इस वीडियो का दिल्ली प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है।

#FactCheck #National #MadhyaPradesh #Delhi #Protest #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 18:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फैक्ट चेक: मध्य प्रदेश में किसानों के प्रदर्शन का पुराना वीडियो दिल्ली विरोध का बताकर किया जा रहा शेयर #FactCheck #National #MadhyaPradesh #Delhi #Protest #VaranasiLiveNews