Fact Check: एआई से बनी है बिल क्लिंटन और एपस्टीन के साथ मीरा नायर की तस्वीर, पढ़ें पड़ताल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता मीरा नायर जेफरी एपस्टीनके साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल तस्वीर असली है। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल तस्वीर एआई से बनी है। क्या है दावा सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मां और फिल्म निर्माता मीरा नायर की तस्वीर जेफरी एपस्टीन के साथ शेयर हो रही है। योगी आदित्यनाथ, भारत के भावी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नाम के यूजर ने तस्वीर शेयर कर लिखा, ”मीरा नायर अपने बच्चे जोहरान ममदानी को बिल क्लिंटन और जेफरी एपस्टीन के साथ गोद में लिए हुए हैं।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। पड़ताल इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें डीएफएफ नाम के एक्स हैंडल पर वायरल तस्वीर देखने को मिली। यहां लिखा है कि मीरा नायर अपने बच्चे ज़ोहरान ममदानी को गोद में लिए हुए हैं, साथ में बिल और जेफ भी हैं। तस्वीर कोपोस्ट करके लिखा है,"मीरा नायर एक छोटे आतंकवादी को गोद में लिए हुए हैं और उनके साथ दो बड़े आतंकवादी भी हैं।" इसके बाद हमने यूजर के अकाउंट को चेक किया। यूजर ने यहां लिखा है कि अमेरिका को मूर्खता से मुक्त कराने में मदद करना, एक-एक करके, वामपंथी हो या दक्षिणपंथी, हम सभी को ढूंढते हैं। एआई वीडियो और मीम्स के माध्यम से उनका पर्दाफाश करते हैं। यहां से हमें तस्वीर के एआई होने का संदेह हुआ। तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने undetectable.ai पर सर्च किया। यह एआई टूल ने वायरल तस्वीर को मात्र 4 फीसदी असल बताया। इसके बाद zerogpt. पर वायरल तस्वीर की पड़ताल की। इस टूल ने भी वायरल तस्वीर को 4 फीसदी एआई से बना पाया। आगे की पड़ताल के लिए हमने गूगल के एआई डिटेक्टर टूल सिंथ आईडी डिटेक्टर से भी इस तस्वीर को सर्च किया। यह टूल गूगल के एआई टूल से बनाई गई एआई तस्वीरों की जांच करता है। इस टूल ने हमें बताया कि तस्वीर को गूगल एआई से बनाया गया है। पड़ताल का नतीजा हमने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को एआई से बना पाया है।

#FactCheck #National #IndiaNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 17:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fact Check: एआई से बनी है बिल क्लिंटन और एपस्टीन के साथ मीरा नायर की तस्वीर, पढ़ें पड़ताल #FactCheck #National #IndiaNews #VaranasiLiveNews