Fact Check: रिवर्स बंजी जंपिंग करते हुए लड़की की मौत होने का दावा झूठा, पढ़ें पड़ताल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक लड़की रिवर्स बंजी जंपिंग कर रही है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारतमें एक लड़कीबंजी जंप कर रही थी। अचानक उसकी गर्दन में चोट लगने से गर्दन टूट जाती है। इस वजह से उसकी मौत हो जाती है। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। यह वीडियो केवल एक प्रैंक यानी मजाक के उद्देश्य से बनाया गया था। क्या है दावा वीडियो में एक लड़की रिवर्स बंजी जपिंग कर रही है। दावा किया जा रहा है कि अचानक लड़की की गर्दन टूटने के कारण उसकीमौत हो जाती है। संजीव चौहान (इंडिया) (@SanjeevCrime) नाम के एक एक्स अकाउंट ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “#ऋषिकेश, #देहरादून (#उत्तराखंड) में बंजी जंपिंग करते समय गर्दन की हड्डी टूटने से एक युवती की हवा में ही मौत हो गई।जंप के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही का शक है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंकआप यहां और यहां देख सकते हैं। इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। पड़ताल इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें वंडर मस्ती नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो मिला। इस वीडियो के साथ तीन और अकाउंट्स को टैग किया गया था। इस वीडियोकेसाथ कैप्शन लिखा गया था “फ्रेंड्स के साथ फ्रैंक” आगे हमने सभी अकाउंट्स को एक-एक करके सर्च किया। यहां हमें फिजा खान नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो के बारे में सफाई देते हुए वीडियो मिले। इसमें वीडियो में दिख रही महिला कहती है कि वह बिल्कुल ठीक है। उसे कुछ नहीं हुआ है। वीडियो को गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। वीडियो में महिला कहती है कि न उसकी गर्दन टूटी है और न ही कमर टूटी है। वह पूरी तरह से ठीक है और जिंदा है। यहां से ये भी पता चला कि लड़की इस वीडियो में प्रैंक यानी मजाक कर रही थी। पड़ताल का नतीजा हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो को झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

#FactCheck #National #BungeeJumping #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 15:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fact Check: रिवर्स बंजी जंपिंग करते हुए लड़की की मौत होने का दावा झूठा, पढ़ें पड़ताल #FactCheck #National #BungeeJumping #VaranasiLiveNews