Delhi NCR News: झुग्गी बस्तियों की बदलेगी तस्वीर, बढ़ेंगी सुविधाएं

झुग्गी बस्तियों में 441 करोड़ रुपये से हो रहे 1,510 विकास कार्यअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के माध्यम से राजधानी की झुग्गी बस्तियों में 1,510 विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन पर 441 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। इन परियोजनाओं में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से लेकर सामुदायिक ढांचे के विकास तक को शामिल किया गया है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य झुग्गी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक जीवन के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। डूसिब के तहत वर्ष 2025-26 में 1,253 कार्यों के लिए 379.80 करोड़ रुपये और वर्ष 2026-27 में अब तक 257 कार्यों के लिए 61.30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। परियोजनाओं में सरकार ने नरेला, तिमारपुर, आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, आजादपुर, बवाना, रोहिणी, सीमापुरी, त्रिलोकपुरी, शाहदरा, करावल नगर, संगम विहार, द्वारका, नजफगढ़ आदि की झुग्गी बस्तियों को प्राथमिकता दी है।पानी, सीवर और पक्के रास्ते पर रहेगा फोकसइन विकास कार्यों में सामुदायिक शौचालयों और जनसुविधा परिसरों का निर्माण एवं मरम्मत, सामुदायिक भवनों की मरम्मत, पेयजल और सीवर व्यवस्था में सुधार, भीतर की सड़कों का निर्माण, नालियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को मजबूत करना और वर्षा जल निकासी जैसी योजनाएं शामिल हैं।सरकार झुग्गी क्षेत्रों में अटल कैंटीन बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसका उद्देश्य कम आय वाले परिवारों को सुलभ दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।

#FaceOfSlumSettlementsWillChange;AmenitiesWillImprove #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 17:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: झुग्गी बस्तियों की बदलेगी तस्वीर, बढ़ेंगी सुविधाएं #FaceOfSlumSettlementsWillChange;AmenitiesWillImprove #VaranasiLiveNews