Meerut News: 350 लोगों की आंखों की हुई जांच

रोहटा। गांव पूठखास स्थित आदर्श बाल इंटर कॉलेज में रविवार को सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल चिल्ड्रन युवा मंडल की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 350 लोगों की आंखों की जांच की गई। 100 लोगों को निशुल्क चश्मे और 50 लोगों को दवाइयां वितरित की गईं। 24 मरीजों को आंखों के निशुल्क ऑपरेशन के लिए मोदीनगर स्थित डॉ. एलके गांधी स्वरूप आई इंस्टीट्यूट एवं अस्पताल भेजा गया। शिविर में डॉ. एलके गांधी स्वरूप आई इंस्टीट्यूट एवं अस्पताल की टीम ने मरीजों की जांच की। बीपी और शुगर की जांच की गई। शिविर में सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल चिल्ड्रन युवा मंडल की टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. नाजिम, ममता कुमारी, पूठ से सुरेश राणा, डूंगर से सरिता और निशा तथा युवा मंडल अध्यक्ष उस्मान सत्यार्थी मौजूद रहे। युवा मंडल अध्यक्ष उस्मान सत्यार्थी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद और असहाय लोगों तक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है।

#EyesOf350PeopleWereExamined. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 04, 2026, 21:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: 350 लोगों की आंखों की हुई जांच #EyesOf350PeopleWereExamined. #VaranasiLiveNews