किन्नर बन करती थीं वसूली: मिर्जापुर में 11 महिलाएं अरेस्ट, क्यूआर कोड से लेती हैं पैसा; यात्री होते थे परेशान
किन्नर ना होते हुए भी किन्नर की तरह नाटक करते हुए ट्रेनों में यात्रियों को परेशान कर पैसा ऐठने वाली 11 महिलाओं को पुलिस ने शुक्रवार को मिर्जापुर और छवकी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। ट्रेनों में सिर्फ किन्नर होने का नाटक करके बल्कि माला-फूल व तस्वीर बेचने में बहाने भी लोगों से पैसा वसूलती है। आरपीएफ ने सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए 31777 रुपये की चार्ज वसूल किया। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि रेलवे हेल्पलाइन 139 पर मिली शिकायत के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया। शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर गाड़ी संख्या 12487 के एसी कोच में यात्रियों से पैसे मांग रही सात महिलाओं को पकड़ा गया। अभियान के दौरान छवकी स्टेशन पर ट्रेन संख्या 11402 में भी यात्रियों से पैसे मांगने के आरोप में चार अन्य महिलाओं को पकड़ा गया। इस तरह कुल 11 महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।
#CityStates #Varanasi #Mirzapur #MirzapurPolice #MirzapurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 00:55 IST
किन्नर बन करती थीं वसूली: मिर्जापुर में 11 महिलाएं अरेस्ट, क्यूआर कोड से लेती हैं पैसा; यात्री होते थे परेशान #CityStates #Varanasi #Mirzapur #MirzapurPolice #MirzapurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews
