जालंधर में धमाका: उड़ गई स्कूटी, एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई आवाज; बड़ा सवाल- क्या पहले से रखा था विस्फोटक?

जालंधर में ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर मंगलवार शाम करीब 8:15 बजे बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास जबरदस्त धमाका हुआ। एक एक्टिवा स्कूटी विस्फोट से उड़ गई। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट इतना तेज था कि बीएसएफ हेडक्वार्टर की दीवारें तक हिल गईं। कुछ पल के लिए किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। स्कूटी एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी कर्मी की बताई जा रही है। स्कूटी में रखे किसी विस्फोटक के फटने की आशंका है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार,राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीमें जालंधर में ब्लास्ट वाली जगहों के लिए रवाना हो गई हैं, जहां उनके जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है ताकि जानकारी इकट्ठा की जा सके और जांच में पंजाब पुलिस की मदद की जा सके।

#CityStates #Jalandhar #Punjab #PunjabBlast #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 09:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जालंधर में धमाका: उड़ गई स्कूटी, एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई आवाज; बड़ा सवाल- क्या पहले से रखा था विस्फोटक? #CityStates #Jalandhar #Punjab #PunjabBlast #VaranasiLiveNews