पटाखा फैक्टरी में धमाका: 20 मिनट तक उड़ता रहा धूल, 5 घंटे में हटा मलबा; टूटे शीशों से पड़ोसियों को लगी चोट

सारनाथ के पैगंबरपुर में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट ने आसपास के लोगों को दहशत में डाल दिया। धमाका इतना तेज था कि तीन मंजिला मकान देखते ही देखते धराशायी हो गया। विस्फोट के बाद करीब आधे घंटे तक इलाके में धूल का गुबार उठता रहा। 400 मीटर तक धमाके की आवाज सुनी गई। धमाके का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। आसपास के मकानों के शीशे टूट गए, जबकि कई घरों के दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। टूटे शीशों की चपेट में आने से पड़ोस के लोगों को मामूली चोटें आईं। अजय केसरी, जानकी देवी, महेश गुप्ता, सुमन केसरी और रामपोस मौर्य है। धमाके के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और अपनों की सलामती जानने में जुट गए। कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने से लोगों में भय व्याप्त हो गया।

#CityStates #Jaunpur #Varanasi #IllegalFirecrackerFactory #FirecrackerExplosion #BuildingCollapse #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 00:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पटाखा फैक्टरी में धमाका: 20 मिनट तक उड़ता रहा धूल, 5 घंटे में हटा मलबा; टूटे शीशों से पड़ोसियों को लगी चोट #CityStates #Jaunpur #Varanasi #IllegalFirecrackerFactory #FirecrackerExplosion #BuildingCollapse #VaranasiLiveNews