Bareilly News: मीरगंज-बलूपुरा में घटिया सड़क निर्माण पर किया जवाब-तलब

मीरगंज। मीरगंज से बलूपुरा जाने वाले मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का मामला सामने आया है। सड़क की बजरी हाथों से उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने संज्ञान लिया और जिम्मेदारों से जवाब-तलब किया है।ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग निर्माण के महज दो दिन बाद ही कई स्थानों पर बजरी और गिट्टी उखड़ने लगी थी। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठे। ग्रामीण जलालुद्दीन ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने भी नाराजगी जताते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि कई बार कहने के बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिसोदिया ने बताया कि मामले में संज्ञान लेते हुए जिम्मेदारों से जवाब तलब किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में कमी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

#ExplanationSoughtRegardingSubstandardRoadConstructionInMirganj-Balupura #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: मीरगंज-बलूपुरा में घटिया सड़क निर्माण पर किया जवाब-तलब #ExplanationSoughtRegardingSubstandardRoadConstructionInMirganj-Balupura #VaranasiLiveNews