एक्सप्लेनर: हूती ने अरामको को क्यों बनाया निशाना, सऊदी अरब की इस कंपनी क्या इतिहास और कितना बड़ा कारोबार?

सऊदी अरब की कंपनी अरामको पर हुए हमले ने एक बार फिर इसे चर्चा में ला दिया है। कंपनी पर हमला कब और कहां हुआ आखिर इस कंपनी को निशाना बनाने के पीछे क्या वजह हो सकती है कंपनी का इतिहास किया है अरामको का कारोबार कितना बड़ा है इसकी सुरक्षा सऊदी अरब के साथ-साथ दुनिया के लिए क्यों मायने रखती है अरामको पर हमला कब और कहां हुआ रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 अक्तूबर 2026 की रात सऊदी अरब के पूर्वी शहर धहरान में अरामको के प्रशासनिक भवन पर हमला हुआ। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, घटना के बाद इमारत में सीमित आग लगी। किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं आई। यह हमला सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के दौरान हुआ। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन की राजधानी सना में एक ईंधन केंद्र के आसपास रहने वाले लोगों को जगह खाली करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने सऊदी अरब के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद अरामको के मुख्यालय परिसर को निशाना बनाया गया। इसके बाद सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाकों में हवाई हमले किए। इनमें सना और उसके पश्चिम में स्थित सुबाहा ईंधन केंद्र भी शामिल था।

#BusinessDiary #National #SaudiAramco #AramcoAttack #SaudiArabiaOilCompany #SaudiAramcoHeadquarters #GlobalOilMarket #CrudeOilPrices #SaudiArabiaOilProduction #EnergySecurity #OilSupplyDisruption #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 19:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सप्लेनर: हूती ने अरामको को क्यों बनाया निशाना, सऊदी अरब की इस कंपनी क्या इतिहास और कितना बड़ा कारोबार? #BusinessDiary #National #SaudiAramco #AramcoAttack #SaudiArabiaOilCompany #SaudiAramcoHeadquarters #GlobalOilMarket #CrudeOilPrices #SaudiArabiaOilProduction #EnergySecurity #OilSupplyDisruption #VaranasiLiveNews