एक्सप्लेनर: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से क्या बदलेगा, रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए क्या दांव पर?

अमेरिका में 3 नवंबर को मध्यावधि चुनाव होने जा रहे हैं। इसे लेकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इन चुनावों में करीब 21 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। इनका फैसला तय करेगा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी संसद में अपना बहुमत बरकरार रख पाती है या विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को सत्ता के फैसलों में ज्यादा दखल देने का मौका मिलता है। ऐसे में सवाल है कि राष्ट्रपति चुनाव से अलग अमेरिका में मध्यावधि चुनाव क्यों होते हैं इनमें किन पदों के लिए मतदान किया जाता है और इनका नतीजा राष्ट्रपति की ताकत को किस तरह प्रभावित करता है इस बार रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए ये चुनाव इतने अहम क्यों हैं चुनाव में किन-किन चीजों और मुद्दों की चर्चा तेज है इस बार के चुनाव में कितना दान दिया गया पिछले चुनाव के क्या नतीजे रहे हैं अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से इतर मध्यावधि चुनाव क्यों होते हैं अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव हर चार साल में आयोजित किया जाता है। दूसरी तरफ राष्ट्रपति के कार्यकाल के ठीक आधे रास्ते यानी दो वर्ष बाद भी चुनाव कराए जाते हैं, जिन्हें मध्यावधि चुनाव कहा जाता है। मध्यावधि चुनाव राष्ट्रपति पद के लिए नहीं, बल्कि अमेरिकी संसद- कांग्रेस के दोनों सदनों- हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (निचला सदन) और सीनेट (उच्च सदन) का नियंत्रण तय करने के लिए होते हैं।

#World #International #AmarujalaExplainer #UsMidtermElections #DonaldTrump #RepublicanParty #DemocraticParty #UsCongress #HouseOfRepresentatives #UsSenate #AmericanPolitics #Election2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 19:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सप्लेनर: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से क्या बदलेगा, रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए क्या दांव पर? #World #International #AmarujalaExplainer #UsMidtermElections #DonaldTrump #RepublicanParty #DemocraticParty #UsCongress #HouseOfRepresentatives #UsSenate #AmericanPolitics #Election2026 #VaranasiLiveNews