Meerut News: जैन धर्म सिद्धांतों के बारे में बताया

मेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असोड़ा हाउस में लगे श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर में जैन धर्म के सिद्धांतों के बारे में बताया गया। पंडित सर्वज्ञ जैन शास्त्री एवं अक्षांश जैन शास्त्री के सानिध्य में धार्मिक संस्कारों पर आधारित परीक्षा भी सम्पन्न हुई। प्रचार संयोजक रचित जैन ने बताया कि संस्कार शिविर का मुख्य उद्देश्य बालकों, युवाओं एवं सभी शिविरार्थियों में श्रमण संस्कृति, धार्मिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कारों का विकास करना है। संजय जैन ने बताया कि शिविर में बच्चों एवं युवाओं को शिष्टाचार, अनुशासन, माता-पिता एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान, संयम, अहिंसा, करुणा, सेवा भावना तथा सकारात्मक सोच जैसे जीवनोपयोगी संस्कार भी सिखाए जा रहे हैं। परीक्षा में भाग लेने वालों में अनामिका जैन, पूनम जैन, दीप जैन, गौरव जैन, कुसुम जैन, आभा जैन एवं बच्चों में अक्षत, आस्था, परिधि, आरजव, आरव, लविषा आदि रहे। ब्यूरो

#ExplainedThePrinciplesOfJainism #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 17:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: जैन धर्म सिद्धांतों के बारे में बताया #ExplainedThePrinciplesOfJainism #VaranasiLiveNews