जरूरत से ज्यादा तारीफ!: रिश्ते की शुरुआत में गट फीलिंग पर भरोसा करें, बार-बार वफादारी के दबाव पर सावधान रहें

जब सू नुडटसन किशोरावस्था में थीं, तब एक परिचित ने उन्हें अपना फोन नंबर दिया। दोनों के बीच रिश्ता शुरू हुआ। उनका नया साथी लगातार उनकी तारीफ करता, उन्हें परफेक्ट बताता, उनके लिए फूल लाता, डेट पर ले जाता और दिनभर मैसेज करके यह जानता रहता कि वह कहां हैं और क्या कर रही हैं। उस समय नुडटसन नहीं जानती थीं कि यह व्यवहार लव बॉम्बिंग कहलाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, लव बॉम्बिंग में कोई व्यक्ति शुरुआत में बहुत ज्यादा प्यार और ध्यान देकर दूसरे के भावनात्मक जीवन में अपनी जगह बनाता है और बाद में उसी रिश्ते का इस्तेमाल उसे नियंत्रित करने के लिए कर सकता है। चिकित्सकीय मनोवैज्ञानिक रमानी दुर्वासुला के मुताबिक, यह किसी को आदर्श मानने और आकर्षित करने की ऐसी प्रक्रिया है, जो आगे चलकर भावनात्मक हेरफेर और नियंत्रण का रास्ता खोल सकती है। आज लव बॉम्बिंग का इस्तेमाल रिश्ते की शुरुआत में जरूरत से ज्यादा प्यार, ध्यान व स्नेह पाने के लिए किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ मामलों में यह गंभीर खतरे का संकेत हो सकता है। जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल जस्टिस की मनोवैज्ञानिक चित्रा राघवन के अनुसार, लव बॉम्बर अक्सर जरूरत से ज्यादा तारीफ करता है और सामने वाले को यह महसूस कराता है कि उसकी असली खूबियां सिर्फ वही समझता है। ऐसी बातें दोनों के बीच एक खास और अनोखे रिश्ते का एहसास पैदा करती हैं। शुरुआत में इन्सान सोच ही नहीं पाता कि रिश्ता इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहा है। हालांकि, हर लव बॉम्बर आगे चलकर अपमानजनक या हिंसक व्यवहार करे, यह जरूरी नहीं है। ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी की मनोवैज्ञानिक एमी ब्रुनेल के अनुसार, लव बॉम्बर्स में आत्ममुग्धता के लक्षण हो सकते हैं। वे सामने वाले की प्रतिबद्धता परखने के लिए कुछ दिनों तक फोन या मैसेज करना बंद कर देते हैं। लव बॉम्बिंग को पहचानना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए, विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कोई आपकी निजी पसंद या दोस्तों से नाराज होता है या बार-बार वफादारी साबित करने का दबाव डालता है, तो सावधान रहें। डॉ. ब्रुनेल के मुताबिक, रिश्ते की शुरुआत में अपनी गट फीलिंग, यानी अंदरूनी आवाज पर भरोसा करना जरूरी है। अगर आपको लगता है कि चीजें जरूरत से ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रही हैं, तो संभव है कि सच में कुछ ठीक न हो।

#Opinion #International #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 06:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Opinion International



जरूरत से ज्यादा तारीफ!: रिश्ते की शुरुआत में गट फीलिंग पर भरोसा करें, बार-बार वफादारी के दबाव पर सावधान रहें #Opinion #International #VaranasiLiveNews