Panipat News: सैकड़ों मील दूर आकर भी नहीं भूले अपनी संस्कृति, समालखा में दिखी छठ महापर्व की छटा

समालखा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार शाम को समालखा में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर बनाए गए अस्थायी घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं खुशहाल जीवन की कामना की। छठ महापर्व को लेकर शहर के ऑफिसर कॉलोनी, सीताराम कॉलोनी और समालखा बाईपास रोड सहित कई क्षेत्रों में छोटे-छोटे घाट बनाए गए थे, जहां व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की।समालखा में छठ महापर्व की छटा देखते ही बन रही थी। बिहार, उत्तर प्रदेश और सीमांचल क्षेत्र सहित विभिन्न प्रांतों से रोजगार और बेहतर जीवन की तलाश में सैकड़ों मील दूर समालखा आकर बसे लोगों ने आज भी अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखा है।छठ महापर्व के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने भी पर्व के आयोजन में सहयोग किया। घाटों पर व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की आराधना की। यह महापर्व केवल सूर्य उपासना और छठी मैया के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि विभिन्न प्रदेशों से आकर बसे लोगों की सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की मिसाल भी बना। समालखा में लोगों ने अपनी परंपराओं को जीवंत रखते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ छठ महापर्व मनाया।

#EvenHundredsOfMilesAway #TheyHaveNotForgottenTheirCulture;TheSpiritOfTheChhathFestivalWasOnFullDisplayInSamalkha. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 16, 2026, 03:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: सैकड़ों मील दूर आकर भी नहीं भूले अपनी संस्कृति, समालखा में दिखी छठ महापर्व की छटा #EvenHundredsOfMilesAway #TheyHaveNotForgottenTheirCulture;TheSpiritOfTheChhathFestivalWasOnFullDisplayInSamalkha. #VaranasiLiveNews