Noida News: सुपरटेक केपटाउन के ग्रीन एरिया से हटेगा ईवी चार्जिंग स्टेशन
फोटो- नोएडा (संवाद)। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी के ग्रीन ओपन एरिया में बने ईवी चार्जिंग स्टेशन को हटाने की मांग पर रविवार को सैकड़ों निवासियों ने प्रदर्शन किया। एक महीने से अधिक समय से जारी विरोध के बीच लोगों ने ताली और थाली बजाकर नाराजगी जताई। इससे सोसाइटी में काफी देर तक जाम लगा रहा। भारत जागरूक नागरिक संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार वर्णवाल ने बताया कि ग्रीन एरिया से स्टेशन हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। समाधान नहीं होने पर निवासियों को प्रदर्शन करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। कई घंटे बाद एओए अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने सीवी-2 टावर के सामने स्थित ग्रीन एरिया से स्टेशन हटाने की घोषणा की। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ईवी प्रोत्साहन नीति के तहत स्टेशन बनाया गया था। अब इसे सोसाइटी के अंदर ही दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। नोएडा के सेक्टर 74 के सुपर टेक केपटाउन सोसायटी में ईवी चार्जिंग स्टेशन हटाने को लेकर प्रदर्शन
#EVChargingStationToBeRemovedFromTheGreenAreaAtSupertechCapeTown #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 19:52 IST
Noida News: सुपरटेक केपटाउन के ग्रीन एरिया से हटेगा ईवी चार्जिंग स्टेशन #EVChargingStationToBeRemovedFromTheGreenAreaAtSupertechCapeTown #VaranasiLiveNews
