मेटा को यूरोपीयन यूनियन की चेतावनी: लत लगाने वाले फीचर हटाने का दिया निर्देश, अंतहीन स्क्रॉलिंग पर भी आपत्ति

यूरोपीय संघ (EU) ने Meta की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यूरोपीय आयोग ने आरोप लगाया है कि Facebook और Instagram का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है, जिससे लोग बार-बार इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें और लंबे समय तक स्क्रीन से जुड़े रहें। आयोग ने Meta से ऐसे फीचर बंद करने और प्लेटफॉर्म के डिज़ाइन में बदलाव करने को कहा है। इन फीचर्स पर उठे सवाल यूरोपीय आयोग की शुरुआती जांच में कहा गया है कि अनंत स्क्रॉलिंग, वीडियो का अपने-आप चलना (Autoplay), व्यक्तिगत पसंद के आधार पर लगातार दिखाई जाने वाली सामग्री और बार-बार आने वाले सूचनात्मक संदेश (Push Notifications) लोगों को बिना रुके सामग्री देखते रहने के लिए प्रेरित करते हैं। आयोग का मानना है कि इससे उपयोगकर्ता अनजाने में घंटों सोशल मीडिया पर समय बिताने लगते हैं।

#SocialNetwork #Technology #National #Meta #Facebook #SocialMedia #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 13:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मेटा को यूरोपीयन यूनियन की चेतावनी: लत लगाने वाले फीचर हटाने का दिया निर्देश, अंतहीन स्क्रॉलिंग पर भी आपत्ति #SocialNetwork #Technology #National #Meta #Facebook #SocialMedia #VaranasiLiveNews