Kushinagar News: जाम से निजात दिलाने को अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण
फाजिलनगर। कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को नगर पंचायत और पटहेरवा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सर्विस लेन और नहर की पटरी पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटवाया गया। कस्बे की सर्विस लेन और नहर की पटरी पर ठेले व अन्य अस्थायी दुकानें लगने से आवागमन प्रभावित होता है। दुकानों पर आने वाले ग्राहक सड़क किनारे अपनी बाइक और अन्य वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है और अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इस समस्या को देखते हुए संयुक्त अभियान चलाकर बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाया गया। नगर पंचायत के ईओ अमित कुमार सिंह ने कहा कि कस्बे में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। सभी दुकानदारों से निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने को कहा गया है।पटहेरवा के थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अतिक्रमण हटाए जाने के बाद यदि दोबारा उसी स्थान पर दुकान लगाई गई तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप निरीक्षक विशाल कुमार, राघवेंद्र मिश्रा, नगर पंचायत के प्रधान लिपिक शुभम मिश्रा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।
#EncroachmentsRemovedThroughADriveAimedAtEasingTrafficCongestion #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 03:03 IST
Kushinagar News: जाम से निजात दिलाने को अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण #EncroachmentsRemovedThroughADriveAimedAtEasingTrafficCongestion #VaranasiLiveNews
