आगरा: राजामंडी बाजार में फुटपाथ पर फिर कब्जा, नगर निगम की चेतावनी बेअसर; सड़क तक सज रहीं दुकानें

आगरा के प्रमुख और व्यस्ततम बाजारों में शुमार राजामंडी बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। नगर निगम की होने वाली कार्रवाई और चेतावनियों के बावजूद बाजार के मुख्य मार्गों और गलियों के किनारों पर बने फुटपाथों पर फिर से अवैध कब्जा हो गया है। फुटपाथ से लेकर सड़क तक दुकानें सज रही हैं। बाजार में पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथों पर ठेल-ढकेल, अस्थायी दुकानों और बेतरतीब ढंग से खड़े दोपहिया वाहनों का कब्जा है। क्षेत्रीय फुटपाथ पर जगह न बचने के कारण खरीदारी करने आने वाले लोगों को मजबूरन मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है। इससे सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार में जाम और हादसों की स्थिति बनी रहती है। पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। गोकुलपुरा निवासी राहगीर गोविंद गुप्ता का कहना है कि भीड़भाड़ के बीच सड़क पर चलने से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं, बाजार के दुकानदार मनोज कुमार का मानना है कि अतिक्रमण और जाम के कारण ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत होती है, जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। इस संबंध में नगरायुक्त संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि अतिक्रमण की रोकथाम के लिए सख्ती की जाएगी। जुर्माना और सामान जब्ती की कार्रवाई करेंगे।

#CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraRajaMandiMarket #FootpathEncroachment #AgraMunicipalCorporation #IllegalShops #TrafficJam #PedestrianSafety #आगराराजामंडीबाजार #फुटपाथपरअतिक्रमण #नगरनिगमआगरा #अवैधकब्जा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 13:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आगरा: राजामंडी बाजार में फुटपाथ पर फिर कब्जा, नगर निगम की चेतावनी बेअसर; सड़क तक सज रहीं दुकानें #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraRajaMandiMarket #FootpathEncroachment #AgraMunicipalCorporation #IllegalShops #TrafficJam #PedestrianSafety #आगराराजामंडीबाजार #फुटपाथपरअतिक्रमण #नगरनिगमआगरा #अवैधकब्जा #VaranasiLiveNews