Bareilly News: बाजारों में अतिक्रमण और जाम, त्योहारी सीजन में बढ़ीं मुश्किलें

बरेली। त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदार उमड़ने लगे हैं। अतिक्रमण व जाम की वजह से उनको परेशान होना पड़ रहा है। सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन और अवैध पार्किंग ने परेशानी और बढ़ा दी है। घनी आबादी वाले बाजारों से एंबुलेंस का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। पुलिस-प्रशासन के सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।शहर के सबसे प्रमुख बाजारों में शुमार कुतुबखाना, बड़ा बाजार और आलमगिरीगंज का इलाका इन दिनों जाम से त्रस्त है। यूं तो कोतवाली से कुतुबखाना मार्ग की चौड़ाई लगभग 40 फुट है, पर दिन में यह अतिक्रमण की वजह से सिकुड़कर सिर्फ 10 फुट रह जाती है। सड़क के दोनों ओर ठेले और फड़ वाले अपना सामान सजाकर कब्जा जमा लेते हैं। इससे पैदल गुजरने वाले राहगीरों और खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है। यहां के व्यापारी इस समस्या से सबसे ज्यादा त्रस्त हैं। व्यापारी शोभित सक्सेना ने बताया कि पूरी सड़क पर अतिक्रमण है। व्यापार बंधु की बैठकों में कई बार इस मामले को उठाया जा चुका है, लेकिन नगर निगम कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाता है। निगम की टीम के जाते ही वहां फिर अवैध बाजार सज जाता है। त्योहारी सीजन में तो स्थिति और भी बदतर हो गई है। पूरी सड़क अवैध कब्जों की जद में आ चुकी है। व्यापारी विकास अग्रवाल का कहना है कि अतिक्रमण की यह समस्या दशकों पुरानी है। हर बार प्रशासनिक बैठकों में इसका जिक्र होता है, लेकिन कभी इसका कोई व्यापक और सकारात्मक असर दिखाई नहीं देता है। इसी मार्ग पर जिला अस्पताल होने के कारण स्थिति और संवेदनशील हो जाती है। अस्पताल जाने वाली एम्बुलेंस भी दिनभर इसी जाम में फंसी रहती हैं।वर्जनमुख्य बाजार होने के कारण कोतवाली से कुतुबखाना तक लोग सड़क पर दुकान लगा लेते हैं। इससे जाम लग जाता है। अभियान चलाकर जाम का कारण बन रहे लोगों को हटाया जाएगा। - मयंक यादव, अतिक्रमण हटाओ दस्ता प्रभारी, नगर निगम

#EncroachmentAndTrafficJamsInMarkets #IncreasingDifficultiesDuringTheFestiveSeason #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 03:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: बाजारों में अतिक्रमण और जाम, त्योहारी सीजन में बढ़ीं मुश्किलें #EncroachmentAndTrafficJamsInMarkets #IncreasingDifficultiesDuringTheFestiveSeason #VaranasiLiveNews